विशाल निशान पदयात्रा का भव्य आयोजन

0
57
Grand celebration of the huge foot march
Grand celebration of the huge foot march

जयपुर। पदयात्रा सेवा मित्र मण्डल के तत्वाधान में रविवार को किरण पथ, मानसरोवर स्थित श्री टिबेश्वर शिव हनुमान मंदिर से प्रातः 8 बजे विशाल पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पदयात्रा का शुभारंभ गणेश वंदना और बाबा श्री श्याम की आरती के साथ हुआ।

पदयात्रा किरण ,रजत पथ होते हुए हीरा पथ पहुंची । जहां पर समाजसेवी जितेंद्र आकड़ ने श्रद्धालुओं को अल्पहार में कचौरी का वितरण किया। जिसके पश्चात विभिन्न मार्ग से होते हुए पदयात्रा ब्राहाण की थड़ी ,न्यू सांगानेरी रोड़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची। जहां पर श्रद्धालुओं ने बाबा को निशान भेंट किया।

कार्यक्रम संयोजक दिनेश गुप्ता, अंशु खण्डेलवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी ये 6वीं पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें डीजे की धुन पर नाचते -गाते हुए श्रद्धालुओं ने बाबा को निशान अर्पण किए है।

पदयात्रा सेवा मित्र मंढल की के तत्वावधान में रस निशान पदयात्रा मंडल की ओर से पदअधिकारियों समेंत कई व्यापारियों की ओर से श्रद्धालुओं को अल्पहार करवाने के उपलक्ष्य में राधा-कृष्ण की फोटो और दुप्पटा पहनाकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here