खेलकूद प्रतियोगिता तरंग में विभिन्न प्रतियोगिताओं को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित

0
48

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में 14 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता तरंग 2026 समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संजीव शर्मा रहे। इस अवसर पर रजिस्ट्रार, सभी अधिष्ठाता, संकाय सदस्य, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस वर्ष कुल 14 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. संजय अग्रवाल ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समन्वयकों, निर्णायकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में और अधिक उत्साह के साथ खेल गतिविधियां आयोजित करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here