रणजीत सिंह सोडाला भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त

0
48
Ranjit Singh Sodala appointed as BJP State Working Committee member
Ranjit Singh Sodala appointed as BJP State Working Committee member

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया है। पार्टी नेतृत्व ने स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति कर संगठनात्मक ढांचे को नया स्वरूप दिया है।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी द्वारा जारी सूची में कुल 154 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का उनके निवास पर तांता लगा रहा।

रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

गौरतलब है कि नवनियुक्त सदस्यों का दायित्व संगठन को सक्रिय, प्रभावी और संतुलित बनाए रखना होगा। प्रदेश कार्यसमिति का मुख्य कार्य संगठन विस्तार, उसकी मजबूती और विभिन्न प्रस्ताव पारित करना है। नियमानुसार वर्ष में कम से कम एक बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें पार्टी की नीतियों और आगामी रणनीति पर निर्णय लिए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here