हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर वकील को किया ब्लैकमेल

0
26
Blackmailing after raping a girl
Blackmailing after raping a girl

जयपुर। लोगों को न्याय दिलवाने वाला वकील ही खुद हनी ट्रैप के मामले में फंसता नजर आ रहा है। वकील की शिकायत पर मुरलीपुरा थाना पुलिस ने महिला मित्र के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि नाहरगढ़ इलाके में रहने वाले 46 वर्षीय वकील ने मामला दर्ज कराया है कि गत सितंबर वो एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। तभी उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। बातचीत के दौरान महिला ने पीड़ित के मोबाइल नंबर ले लिए और वाट्सएप पर बात करने लगी। इसी दौरान दोनो में दोस्ती हो गई। दोस्ती होने पर मिलने के लिए समय निकालने का दबाव बनाने लगी।

नवंबर-2025 में खुद का मूड खराब होने की कहकर तीन दिन बाहर घूमने चलने का दबाव बनाने लगी। तैयार होने पर जयपुर से बाहर एक धर्मशाला में रुकने के लिए बुक करवाया। धर्मशाला में रुकने के दौरान जबरन शराब पिलाकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मना करने पर इमोशनल ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए।

अगले ही दिन टालमटोल कर जरुरी काम होने की कहकर वापस जयपुर आ गए। बात करने से मना करने पर महिला ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। धर्मशाला में चोरी-छिपे बनाए अश्लील वीडियो को वायरल करने धमकी देने लगी। रेप केस में फंसाने देकर 1 लाख रुपए मांगे।

टालमटोल करने पर वीडियो डिलीट करने की एवज में 2.50 लाख रुपए की डिमांड की। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here