दस लाख की एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

0
43

जयपुर। पुलिस आयुक्तालय की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने सोमवार को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 54.64 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है । इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी कारें और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि सीएसटी ने झोटवाड़ा और करधनी थाना पुलिस के साथ मिलकर इन कार्रवाइयों को अंजाम दिया। जहां सीएसटी ने झोटवाड़ा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए खालिद (31, निवासी ग्रेटर नोएडा) और जहुर मोहम्मद उर्फ जावेद (53, निवासी वैशाली नगर) को गिरफ्तार किया । इनके पास से 17.20 ग्राम एम.डी. बरामद हुई।

आरोपी एक लग्जरी कार और मोटरसाइकिल के जरिए ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे । वहीं दूसरी कार्रवाई में करधनी थाना इलाके के श्री करणी उमा नगर में घेराबंदी कर राजूराम उर्फ राजवीर को दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से 37.44 ग्राम एम.डी. ड्रग्स और एक लग्जरी कार बरामद की गई है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है । पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे यह ड्रग्स कहाँ से लाए थे और जयपुर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here