राहगीरों से मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

0
38

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीनने वाली गैंग का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 7 मार्च 2026 को जयसिंहपुरा खोर निवासी विजय ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दी कि काम से घर जाते समय बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज पाठक के सुपरविजन और एसीपी आमेर सुरेंद्र सिंह राणावत के निर्देशन में थानाधिकारी हेमंत जनागल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित निशांत महावर (26) निवासी छीपीवाड़ा आमेर रोड और सागर गुर्जर (24) निवासी मुंशी रामदास जी की हवेली,सुभाष चौक को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद बाइक के संबंध में जवाहर सर्किल थाने में भी मामला दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने ब्रह्मपुरी सहित जयपुर शहर में अन्य वारदातें करना भी स्वीकार किया है। पुलिस अन्य मामलों में उनसे पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here