जयपुर। सिंधी समाज के ईष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी साईं जी का अवतरण दिवस 20 मार्च (शुक्रवार) को जयपुर महानगर के विभिन्न स्थानों पे पूज्य पंचायतों ओर सामाजिक संस्थाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । गुलाबी नगरी में आस्था भक्ति के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर के पूज्य संत मोहन लाल जी महाराज (संत श्री मोनूराम साई जी) के सान्निध्य में चेटीचंड पखवाड़े के कार्यक्रमों का आयोजन भक्ति भाव हर्षोल्लास, किया जाएगा। कार्यक्रम की श्रृंखला में 15 मार्च रविवार को प्रातः10 बजे वरुण पथ मानसरोवर , श्री झूलेलाल मंदिर में यूथ वाहन रैली को झंडी देखाकर रैली रवाना किया जाएगा।
सिंधी कॉलोनी ,अमर लाल साहिब मंदिर में 11 बजे सामूहिक जनेऊ संस्कार में बटु बालकों को संत पखर पहना कर आशीर्वाद देगें। प्रताप नगर स्थित जानकी देवी गुरनानी सभागार में सिंधु वेलफेयर सोसाइटी के सानिध्य में आयोजित रजत जयंती सामुहिक विवाह समारोह में सायं काल 5 बजे नव दंपत्तियों को संतो द्वारा आशीर्वाद दिया जाएगा। परम्परा अनुसार चेटीचंड सिंधी मेला समिति महानगर जयपुर के तत्वावधान में दशहरा मेला मैदान में विशाल सिंधु मेले में सायं काल 7 बजे ज्योति प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा।
इस विशाल सिंधु मेले में श्री अमरापुर स्थान जयपुर द्वारा गुरु महाराज का प्रसाद डोडा चटनी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की श्रृंखला में श्री झूलेलाल सेवा मण्डल इस्कॉन रोड मानसरोवर द्वारा आयोजित प्रथम विशाल सिंधी मेले में पूज्य संत मोहन लाल सायं काल साढ़े 7 बजे ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। संत मोनू महाराज ने सिंधु एकता को जीवित रखने और नव पीढ़ी को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।




















