जयपुर। जहां एक ओर प्रशासन गैस सिलेंडरो की कालाबाजारी रोकने के लिए तरह-तरह के हत्थकड़े पहना रहीं है । वही रामगंज थाना पुलिस ने गैस सिलेंडरों की काला बाजारी करने वाले शातिर युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 बड़े सिलेंडर व 2 छोटे सिलेंडर समेंत गैस एजेंसी की दर्जना डायरियां बरामद की है।
बताया जा रहा है की आरोपी युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी रसद विभाग को दे दी है। रसद विभाग की टीम की लिखित शिकायत के बाद मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
मामले की जानकारी मिलने के बाद रामगंज,माणक चौक,समेंत तीन अन्य थानाअधिकारी भी मामले की मॉनिटरिग कर रहे है। बताया जा रहा है की ईद की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन इलाके की निगरानी कर रहा था। जिसमें पुलिस के आधाधिकारी भी निगरानी ड्यृटी कर रहे थे।
इसी दौरान गैस सिलेंडरों की काला बाजारी की सूचना मिली। सूचना पर रामगंज थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकिर उसके कब्जे से गैस सिलेंडर व डायरी बरामद की और मामले की सूचना रसद विभाग को दी। इसी दौरान निगरानी ड्यूटी कर रहे पुलिस के आलाधिकारी भी रामगंज थाने पहुंच गए।


















