15 हजार की रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार

0
31
Assistant engineer arrested for taking bribe
Assistant engineer arrested for taking bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की राजसमंद इकाई ने सोमवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति रायपुर (जिला ब्यावर) के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि सहायक अभियंता प्रदीप कुमार परिवादी के लंबित बिलों की मेजरमेंट बुक (एमबी) भरने के एवज में 21 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।

उन्होंने बताया कि मामले में यह भी सामने आया कि बदनोर के सीडीपीओ मनीष मीणा (अतिरिक्त कार्यभार – सीडीपीओ रायपुर) ने भी परिवादी के बिल पास कराने के बदले 2.30 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी और 1.80 लाख रुपए लेने पर सहमति जताई थी। हालांकि ट्रैप कार्रवाई की भनक लगने के कारण उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई संभव नहीं हो सकी।

डॉ. रामेश्वर सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस (एसीबी) के सुपरवीजन में एसीबी चौकी राजसमंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत चारण के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार को परिवादी से 15 हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here