अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन ने दो जगह मारे छापे

0
58
The miscreants came on a bike and entered the house and stole the gas cylinder in broad daylight
The miscreants came on a bike and entered the house and stole the gas cylinder in broad daylight

जयपुर। जयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त किए हैं। मामले में आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्य सचिव राजस्थान सरकार तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देश पर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में अवैध रिफिलिंग, जमाखोरी और ऊंचे दामों पर बिक्री पर रोक लगाने के लिए तीन विशेष प्रवर्तन दल गठित किए गए।

कार्रवाई के दौरान कुल 29 गैस सिलेंडर, 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 01 बांसुरी (रिफिलिंग पाइप) तथा 02 रेगुलेटर मय रबर पाइप जब्त किए गए। विशेष प्रवर्तन दल ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ में प्रवर्तन अधिकारी एवं निरीक्षकों की टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।

पुलिस थाना प्रताप नगर से मिली सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 15 गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बांसुरी और रेगुलेटर जब्त किए गए। वहीं पुलिस थाना भांकरोटा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 14 घरेलू गैस सिलेंडर और एक रेगुलेटर मय रबर पाइप जब्त किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा “ऑपरेशन प्रवर्तन: सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गैस रिफिलिंग, भंडारण और कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गैस रिफिलिंग सेंटर या अवैध भंडारण की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि शहर में सुरक्षित और निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here