दिल्ली दौरे पर प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ की राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात

0
34

जयपुर/नई दिल्ली। नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वशिष्ठ ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी तथा सहसंयोजक संजय मयूख से भी मुलाकात की।

बैठक के दौरान प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर भविष्य की रणनीति तय की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here