सिंधी फिल्म “ससु सेर नूंह सवा सेर” का स्थानीय जैम सिनेमा में निशुल्क प्रदर्शन

0
59
Free screening of Sindhi film “Sasu Ser Noon Sawa Ser” at local Jam Cinema
Free screening of Sindhi film “Sasu Ser Noon Sawa Ser” at local Jam Cinema

जयपुर। भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड के उपलक्ष्य में राजस्थान सिन्धी अकादमी एवं सिन्धी सेंट्रल एसोसिएशन (रजि.), जवाहर नगर जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक सिंधी फिल्म “ससु सेर नूंह सवा सेर” का स्थानीय जैम सिनेमा में निशुल्क प्रदर्शन किया गया । इस फिल्म का एक और शो सोमवार 23 मार्च को प्रातः 8:45 बजे से 11:45 बजे तक जैम सिनेमा में किया जाएगा।

अध्यक्ष रतन ऐलानी ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया था कि बहू को भी बेटी के समान समझें और उसके साथ अच्छा व्यवहार करें ,बाहरी आडम्बर मुक्त समाज है। फिल्म में जयपुर की कलाकार नंदिनी पंजवानी ने उत्कृष्ट अभिनय किया और वो इस शो में उपस्थित रहीं ,उनका स्वागत गीतांजलि ऐलानी ,चंचल लक्खी ने किया।

समाजसेवी ललित राजू का स्वागत तुलसी संगतानी ने किया गया ।फिल्म देखने अर्जुन मेघराज ,गिरधारी मनकानी ,ईश्वर मोरवानी,प्रमोद नवानी मोहन नानकानी ,मनोहर राजानी, हरीश कर्मचंदानी ,सुरेश जयचंदानी,मनोज मामनानी ,सुशील पारवानी,हीरा लाल बदलानी ,विजय धनवानी ,एम एम मोरवानी,सन्नी वर्धानी,विजय बालानी,शिव प्रसाद पंत ,लक्ष्मण मोटवानी सहित वीणा कर्मचंदानी ,राजकुमारी करनानी, डॉ माला कैलाश , पूजा चंदवानी,पार्वती बागवानी ,प्रिया नंदवानी ,हेमा मलानी ,नमीषा खेमनानी,हेमलता बालानी , प्रिया चेतावनी सहित कई विशिष्ट और आमजन सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here