राम जन्मोत्सव पर ठिकाना मंदिर में भव्य बधाई उत्सव में भजनों से गूंजा माहौल

0
55
The atmosphere echoed with bhajans in the grand congratulatory celebration at Thikana temple on Ram Janmotsav
The atmosphere echoed with bhajans in the grand congratulatory celebration at Thikana temple on Ram Janmotsav

जयपुर। चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में चल रहे श्री राम जन्मोत्सव के तहत रविवार को सरस निकुंज के तत्वाधान में भव्य बधाई उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह आयोजन पूज्य महाराज अलबेली माधुरी शरण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।

महंत नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि इस अवसर पर भगवान श्रीराम के श्रीचरणों में बधाई अर्पित की गई तथा भजन-कीर्तन, मंगलगान और बधाई गीतों का सुमधुर गायन हुआ। झांझ, मंजीरे और ढोलक की स्वर लहरियों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर प्रभु का गुणगान करते रहे।महंत नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि चांदपोल बाजार स्थित पावन धाम ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में चल रहे श्रीराम जन्मोत्सव के तहत 23 मार्च सोमवार को सरस कुंजू के तत्वावधान में भव्य बधाई उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन पूज्य महाराज अलबेली माधुरी शरण जी के सान्निध्य एवं आशीर्वाद में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर भगवान श्रीराम के श्रीचरणों में बधाई अर्पित की जाएगी। साथ ही भजन-कीर्तन, मंगलगान एवं बधाई गीतों का सुमधुर गायन होगा। झांझ, मंजीरे व ढोलक की मधुर ध्वनियों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा और श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान करेंगे। मंदिर परिसर में श्रीराम नवमी के आयोजन की तैयारियां भी जोर-शोर से जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here