पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया पैदल मार्च

0
44
Police Commissioner Sachin Mittal Conducts Foot March
Police Commissioner Sachin Mittal Conducts Foot March

जयपुर । जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने रामनवमी पर्व के मध्य नजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए सूरजपोल गेट से छोटी चौपड़ तक मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।

पुलिस कमिश्नर मित्तल ने छोटी-बड़ी रहमानिया मस्जिद से छोटी चौपड़ तक पैदल मार्च किया। उन्होंने इससे पहले सूरतपोल गेट से रामगंज चौपड़ तक गाड़ियों से सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रशासन एवं यातायात योगेश दाधीच, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था डॉ राजीव प्रचार, पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा सहित पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here