ओपन सेंट्रल एशियन हैंडबॉल में राजस्थान के चार खिलाड़ियों का चयन

0
46
Four Players from Rajasthan Selected for Open Central Asian Handball
Four Players from Rajasthan Selected for Open Central Asian Handball

जयपुर। ताशकंद (उज़्बेकिस्तान) में 5 अप्रैल तक आयोजित हो रही पाँचवी ओपन सेंट्रल एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय पुरुष टीम में राजस्थान के लोकेंद्र सिंह राठौड़, मान सिंह शेखावत, अश्लेश पंवार व वीरभद्र सिंह का चयन हुआ है। इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिये भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम मंगलवार सुबह ताशकंद पहुंच गई।

राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय टीम में चयनित दौसा के लोकेंद्र सिंह राठौड़ लेफ्ट विंग की पोजीशन पर खेलते है, जयपुर मान सिंह शेखावत राइट बैक पर जबकि जयपुर के ही अश्लेश पंवार राइट विंग की पोजीशन पर,वहीं बांसवाड़ा के वीरभद्र सिंह सेंटर बैक पर खेलते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here