जयपुर। सोडाला स्थित विवेक विहार के रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम देकर एक बार फिर शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया, जिसके उपलक्ष में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी.एस. रावत, डायरेक्टर हेमेंद्र (हेमेंद्र) रावत एवं प्रिंसिपल सुशीला नेगी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से ही यह शानदार सफलता संभव हो पाई है।
डायरेक्टर हमेन्द्र रावत ने बताया कि विद्यालय के तीनों संकायों और कक्षा 10वीं का परिणाम अत्यंत उत्साहजनक रहा। इसके चलते कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग): 96.40% परिणाम रहा। हर्षित सिंह हाडा टॉपर रहे। 14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 12वीं (वाणिज्य वर्ग): 93.80% परिणाम के साथ भूमि कश्यप ने टॉप किया। 5 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए।
कक्षा 12वीं (कला वर्ग): 95.60% परिणाम रहा। हिमांशी देवासी टॉपर रहीं। 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अलावा कक्षा 10वीं: विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। वंश ने 94.50% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि 12 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।



















