चैत्र मेले पर निकली प्रेम प्रकाश मंडल की भव्य शोभा यात्रा

0
42
A Grand Procession by the Prem Prakash Mandal Held During the Chaitra Fair
A Grand Procession by the Prem Prakash Mandal Held During the Chaitra Fair

जयपुर। आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेऊराम जी महाराज द्वारा स्थापित पावन चैत्र मेले के 105 वे पंच दिवसीय उत्सव के अंतर्गत बुधवार को विशाल शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे श्री अमरापुर स्थान से निकाली गई। शोभा यात्रा एम आई रोड से होती हुए इंद्रा बाजार, नेहरू बाजार, बापू बाजार, छोटी चोपड़ा,चांदपोल बाजार,संसारचंद रोड से होती हुई अमरापुर स्थान पहुंची।

विभिन्न मार्गों पर देश विदेश के प्रेमी स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव एवं संत मंडल का पुष्प एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया । समाज के प्रेमी श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में आए प्रेमियों के लिए जल पान का उत्म प्रबंध किया, गुरु महाराज जी ने सभी को सेवा के लिए आशीर्वाद दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here