गौ सेवा व मानव सेवा को समर्पित श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति

0
59
Shri Shyam Gau Seva Parivar Samiti — Dedicated to the Service of Cows and Humanity
Shri Shyam Gau Seva Parivar Samiti — Dedicated to the Service of Cows and Humanity

जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर ने जागों इंडिया जागों के साक्षातकार में बताया कि वर्ष -2020 कोविड के दौरान पूरे भारत वर्ष में लगे लॉकडाउन जहां हर कोई अपनी रोजी -रोटी को लेकर चितित था। वैसी वैश्चिक महामारी में गरीब की मदद के लिए 5 युवाओं ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए गरीबों के लिए निशुल्क भोजन वितरण करने का जिम्मा उठाया। उस समय इन पांचों युवाओं ने किसी भी तरह की कोई समिति का गठन नहीं किया और संपूर्ण लॉकडाउन खाद्य सामग्री प्रति दिन जरुरतमंदों को उपलब्ध कराई।

वर्ष 2025 से मासिक गौ सेवा का कार्य हुआ शुरु

जैसे-जैसे लोगों को इस सामाजिक कार्य का पता चलता गया,वैसे -वैसे ही लोग इस नेक कार्य से जुड़ेते चले गए। जिसके बाद वर्ष -2025 में समिति के सभी सदस्यों व पदधिकारियों ने एकजुट होकर मासिक गौ सेवा कार्य का जिम्मा उठाया। जिसमें हर माह की अमावस्या को पिछड़ी हुई गौ शाला में अलग-अलग जगहों पर हरा व सुखे चारे के साथ गुड़,खल आदि वितरण किया।

वर्ष- 2026 में हुआ समिति का रजिस्ट्रेशन

गौ सेवा और निशक्त जनों कि सेवा के उद्देश्य से समिति ने वर्ष -2026में समिति का रजिस्ट्रेशन करवाया । जिसमें अब तक लगभग 300 से अधिक सदस्य सक्रिय रुप से कार्य कर रहें है। समिति गौसेवा के साथ ही प्रत्येक माह को अनाथ आश्रम,व निशक्तजनों को निशुल्क भोजन वितरण का कार्य भी करती आ रहीं है।इसी के साथ गर्मियों में पक्षियों के लिए पंरिडे़ और गायों के पीने के पानी के लिए टंकी लगाने का कार्य भी करती आ रहीं है। समिति की ओर से दर्जनों पानी की टंकी लगवाई जा चुकी है।

ये है समिति के सक्रिय,कर्ममठ कार्यकर्ता

समित के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर ने बताया कि समिति में अब कुल 24 कार्यकर्ता सक्रिय रुप से सामाजिक कार्य से जुडे़ हुए है। समिति में मार्ग दर्शन के लिए संचालक राधेश्याम टेलर ने अपनी जिम्मेदारी को संभाल रखा है। वही उपाध्यक्ष के रुप में रामचंद्र चौधरी अपनी सेवाएं दे रहें है। हनुमान सहाय लुगरिया,संजय कुमार मीणा,अशोक प्रजापत,सुरेंद्र बैरवा ,रमेश चंद्र मेवाड़ा, विष्णु शर्मा,सुनील कुमावत,अरविंद टेलर, किशोर लाल,अरुण शर्मा ,रामफूल,कन्हैया लाल शर्मा,गणेश नारायण,कन्हैया लाल लुगरिया,भंवर लाल,सुनील प्रजापत,श्योप्रताप ,मेघराज,अग्रसेन वर्मा,राशिद व रामू चारण ने अपनी विशेष भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here