श्री हनुमंत शोभायात्रा समिति की 40वीं शोभायात्रा 3 अप्रैल को

0
45
Shri Hanumant Shobhayatra Samiti's 40th Procession on April 3rd
Shri Hanumant Shobhayatra Samiti's 40th Procession on April 3rd

जयपुर। श्री हनुमंत शोभायात्रा समिती के तत्वावधान में 40वीं शोभायात्रा को 3 अप्रैल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेषाध्यक्ष मदन राठौड़ रामलीला मैदान से सायं 5 बजे आरती उतारकर रवाना करेगें।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन पर जयपुर सासंद एवं समिति की मुख्य संरक्षक मंजु शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, समिति के पदाधिकारी एवं स्वागत समिति के सदस्य राकेश राठी, एन के गुप्ता, हरिमोहन डंगायच, ओम माहेशवरी, एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्यमंत्री का स्वागत करेगें। साथ ही जयपुर के प्रमुख बैण्ड वादक अपनी धुनो से स्वागत के कर्म को आगे बढाएंगे। शोभायात्रा रामलीला मैदान से रवाना होकर सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर सायं 6 बजे पहुंचेगी। जहां पर भाजपा के विधायक, सांसद एवं अन्य गणमान्य नगरीक आरती उतारकर यात्रा का स्वागत करेगे।

रामलीला मैदान मे आयोजित मुख्य समारोह मे जयपुर के प्रसिद्ध मंदिरो के संत, महात्मा, महामण्डेलष्वर आदि उपस्थित रहेगे। जहां पर सभी संतो का मुख्यमंत्री सम्मान करेगें।हनुमान महोत्सव में पहली बार बड़ी चौपड़ पर 2 व 3 अप्रैल को 12 फीट के हनुमानजी की मूर्ति विराजमान की जाएगी। जो महोत्सव में आकर्षण का विशेष केंद्र बनेगी।

स्वर्ण मंडित हनुमान रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे हनुमान जी महाराज

शोभायात्रा मे जयपुर स्थापना के समय बनाए गए स्वर्ण मंडित हनुमान जी रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेगें। शोभायात्रा मे इलेक्ट्रोनिक झांकियां आकर्षण का विशेष केंद्र बनेगी। जिसमे 12 फीट काले हनुमान, राम जी धनुश वाले, शिव जी पर राम जी जल चढ़ाते हुए , उडते हुए हनुमान, हनुमान जी शिव जी पर जल चढ़ाते हुए , वाल्मीकी लव कुष के साथ, विशाल 12 फीट खडे हनुमान, गणेश भगवान शिव पार्वती के चक्कर लगाते हुए , एवं अनके प्रकार कि आकर्षण झांकिया शोभायात्रा मे शामिल की गई है।

इसी के साथ ही नीम करौली बाबा, सालासर बालाजी, खोले के हनुमान, घाट के बालाजी, हरिसिंह भोमिया जी, पीपलदा हनुमान, चिन्ताहरण हनुमान के साथ जयपुर के सभी प्राचीन हनुमान मंदिरो के रथ शोभायात्रा मे शामिल होगे। इसके साथ ही 35 रथों पर सभी झांकिया शहर में विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।

शोभा यात्रा मे इस बार पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में शोभायात्रा मे शामिल होगी। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर भगवा गुब्बारे एवं केसरिया पताका लगााकर जयपुर शहर की अलौकिक तरीके से सजावट की जाएगी।

ये गणमान्य लोग होगे शोभायात्रा में शामिल

रामलीला मैदान से शोभायात्रा रवाना होने के बाद सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी। जहां पर सांसद घनश्याम तिवाड़ी,मंजु शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुन्दाचार्य, पूर्व प्रदेशध्यक्ष अशोक परनामी, किशनपोल विधानसभा विधायक प्रत्याशी चन्द्रमनोहर बटवाड़ा, आर.एस.एस. के प्रमुख पदाधिकारी शोभायात्रा की आरती उतारेंगे। शोभायात्रा जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, इन्दिरा बाजार, खजाने वालो के रास्ते होती हुई चांदपोल दरवाजे स्थित भगवान श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर पहुँचेगी।शोभायात्रा का त्रिपोलिया गेट पर जयपुर के राजपरिवार की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा।

40 व्यापार संगठन एवं सामाजिक संगठन करेंगे स्वागत

यात्रा मार्ग मे लगभग 40 व्यापार संगठन एवं सामाजिक संगठन शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। जिनमे हल्दियों का रास्ता व्यापार मंडल, किशनपोल बाजार, चांदपोल बाजार, त्रिपोलिया बाजार, खटीक समाज, मीणा समाज, वाल्मिकी समाज, सिख समाज, गुर्जर समाज आदि यात्रा मार्ग में अलग -अलग स्थानों पर मंच बनाकर यात्रा का भव्य स्वागत करेगे। शोभायात्रा मार्ग पर सभी व्यापारियों एवं दुकानदारो को निमंत्रण दिया गया है। व्यापारियो एवं आमजन में यात्रा को लेकर काफी उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here