शातिर वाहन चोर गिरफ्तार: दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

0
52

जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि विद्याधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर
सुनील वी.के. (24) निवासी विद्याधर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर वाहन चोर है और मौज-मस्ती व अन्य शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

उसके खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि एक परिवादी ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध का रूट मैप तैयार किया। इसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here