सूने फ्लैट से हजारों की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषणों पर चोरों ने किया हाथ साफ

0
81
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house

जयपुर। मुहाना मंडी थाना इलाके में स्थित एक फ्लैट में अज्ञात नकबजन हजारों की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात नकबजन के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

थानाधिकारी गुरु भूपेंद्र सिंह ने बताया कि केसर चौराहे पर स्थित अमांडा अपार्टमेंट निवासी हेमराज सोनी (62) ने मामला दर्ज कराया है कि शनिवार दोपहर करीब पौने 12 बजे के आसपास उसके घर पर कोई नहीं था।

इसी दौरान अज्ञात नकबज सुने मकान में घुसे और अलमारी में रखी 3 सोने की चेन, 8 जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, 1 मंगलसूत्र, बच्चों के 2 सोने के कड़े, 2 सोने के नजरिये, बच्चों के 6 चांदी के कड़े, 1 चांदी का झुनझुना, 5-6 चांदी के सिक्के, बच्चों की 2 चांदी की पायजेब, 3 बड़ी चांदी की पायजेब, 6-7 बच्चों के सोने के पेंडेंट, 7-8 जोड़ी चांदी की बिछिया सहित करीब 60 हजार रुपए नकद चोरी कर फरार हो गए।

चोरी की यह वारदात पास में स्थित एक स्टील शॉप के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकबजनों की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here