भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष में भाजपा शहर कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित

0
65
A grand event was organized at the BJP city office to mark the occasion of BJP Foundation Day.
A grand event was organized at the BJP city office to mark the occasion of BJP Foundation Day.

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47 वा स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर शहर कार्यालय में एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल जी द्वारा विधिवत झंडारोहण किया गया।

झंडारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर देश के महान महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनका वंदन एवं नमन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र सेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारे महापुरुषों के अथक प्रयासों, त्याग और तपस्या से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने भजनलाल सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है तथा गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।

विशेष रूप से उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की नारी आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों को जाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला महामंत्री नवरत्न नराणिया, रेखा राठौड़, राजेश तांबी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी ,अजय यादव , हिरेन मिश्रा , शैलेंद्र शर्मा ,जिला मंत्री नीलू जांगिड़ ,जीराम मीणा, ज्ञाननी, अंजना सैन ,कार्यालय एवं सह कार्यालय मंत्री क्षमा अग्रवाल जी कमलेश जायसवाल जी , मनीष शर्मा ,राज सिंह राठौड़, निर्मल सैनी ,प्रेम जैन ,कोषाध्यक्ष कुणाल चौधरी, मीडिया संयोजक भारती खंडेलवाल ,मीडिया सह संयोजक नयन माधाणी (अग्रवाल) सहित कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here