शातिर चेन स्नैचर चिरंजीत चढ़ा पुलिस के हत्थे, 15 से ज्यादा वारदातों को दे चुका है अंजाम

0
100
Chain of five women broken in Kalash Yatra
Chain of five women broken in Kalash Yatra

जयपुर। राजधानी में बढ़ती चेन स्नैचिंग की वारदातों पर लगाम कसते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने एक शातिर बदमाश को दबोचने में सफलता हासिल की है । सीएसटी ने करधनी थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी चिरंजीत उर्फ रामचरण को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सोने की एक चेन भी बरामद की है । फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी अपराध संजीव नैन अनुसार गिरफ्तार आरोपी चिरंजीत उर्फ चिरंजी (21) निवासी फागी जिला जयपुर का रहने वाला है । आरोपी के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में चेन स्नेचिंग और नकबजनी के 15 से अधिक आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं । आरोपी इतना शातिर है कि उसने हाल ही में श्यामनगर थाना इलाके में भी चेन स्नैचिंग की एक वारदात को अंजाम दिया था। जिसका मामला वहां दर्ज है । पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है, जिससे शहर में हुई अन्य वारदातों के खुलने की भी संभावना है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि परिवादी अंकुर शर्मा ने 12 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी माताजी अपनी पोती के साथ स्कूल से घर लौट रही थीं, तभी जनकल्याण अस्पताल के पास बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे । इस संबंध में करधनी थाने में बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था । इस सफलता में सीएसटी और करधनी थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here