फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स के चुनाव संपन्न, हितेंद्र शर्मा अध्यक्ष और भुवनेश अग्रवाल बने महासचिव

0
61
Federation of Rajasthan Event Managers Elections Concluded
Federation of Rajasthan Event Managers Elections Concluded

जयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स (फोरम) के वार्षिक चुनाव सफलतापूर्वक आयोजन जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में किया गया। फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष और इवेंट गुरु, अरशद हुसैन ने बताया कि इस दौरान सर्वसम्मति से हितेंद्र शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष एवं भुवनेश अग्रवाल को महासचिव चुना गया।

इसके साथ ही दस और सदस्यों का समिति में चयन किया गया जिसकी घोषणा पूर्व अध्यक्ष महावीर शर्मा एवं निवर्तमान अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने की जिसमें उपाध्यक्ष, अजय चौहान और विनीत जैन; कुलदीप सिंह कोषाध्यक्ष; कार्यकारिणी सदस्य, सुनील विजयवर्गीय, यश महेश्वरी, रोहित अजमेरा और अक्षत पुरोहित। इस अवसर पर फोरम के पदाधिकारी व पूर्व अध्यक्ष हरप्रीत सिंह बग्गा भी उपस्थित रहे।

फोरम के सभी पूर्णकालिक सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में फोरम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हितेंद्र शर्मा एवं भुवनेश अग्रवाल चावल वाला ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं फोरम को एक नई वह सार्थक दिशा देने का भाव व्यक्त किया। फेडरेशन राज्य में इवेंट मैनेजमेंट उद्योग का प्रतिनिधित्व करता है, जो सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संस्थाओं, निजी फर्मों, व्यक्तिगत ग्राहकों, क्लबों तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं जैसे होटल, ट्रैवल और एमआईसीई सेक्टर से जुड़ा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here