आरआईसी में नाईन डॉट स्क्वायर्स एग्जीबिशन का आगाज

0
80
Nine Dot Squares Exhibition Kicks Off at RIC
Nine Dot Squares Exhibition Kicks Off at RIC

जयपुर। जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में क्यूरेटेड डिजाइन और डेकोर एग्जीबिशन ‘नाईन डॉट स्क्वायर्स’ के चौथे संस्करण का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया।

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे मंच प्रदेश के शिल्पकारों, कारीगरों, डिजाइनर्स और आर्किटेक्ट्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन जयपुर को डिजाइन और क्रिएटिविटी के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और राज्य की समृद्ध कला-संस्कृति को वैश्विक पहचान दिला रहे हैं।

एग्जीबिशन की फाउंडर एवं क्यूरेटर रितु खंडेलवाल, फाउंडर प्रमोटर रमेश अग्रवाल और शालिनी अग्रवाल, को-क्यूरेटर सगुना वाधवा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय इस एग्जीबिशन में फर्नीचर, सिरेमिक्स, डिजाइनर मिरर, फैब्रिक्स, फर्निशिंग्स और कलेक्टिबल आर्ट के साथ विविध इंस्टॉलेशंस का प्रदर्शन किया जा रहा है। हैंडक्राफ्टेड लक्ज़री फर्नीचर, मेटल स्कल्प्चरल डिज़ाइन, हैंड-पेंटेड सरफेस, मार्बल टेबल्स और वॉल डेकोर में पारंपरिक व आधुनिक कला का आकर्षक संगम देखने को मिल रहा है।

एग्जीबिशन के पहले दिन ‘द क्ले एडिट’ और ‘मेटल ओरिगामी’ वर्कशॉप्स आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने कलात्मक तकनीकों को सीखा। वहीं ‘अ डॉट इन स्पेस’ और ‘ब्रेन फॉग’ जैसी इमर्सिव इंस्टॉलेशंस ने विजिटर्स को मानसिक शांति और आत्मचिंतन का अनुभव कराया।

एग्जीबिशन में ‘लक्सफोम’ और ‘फ्लेक्सीक्लैड’ जैसे आधुनिक सरफेस मटेरियल्स, इटैलियन और भारतीय लाइम-बेस्ड पेंट फिनिशेस तथा प्रीमियम वॉलपेपर कलेक्शन भी प्रदर्शित किए गए हैं, जो इंटीरियर डिजाइन को नया आयाम दे रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार ‘नाईन डॉट स्क्वायर्स’ का उद्देश्य उभरते डिजाइनरों को मंच प्रदान करना और पारंपरिक शिल्प को आधुनिक डिज़ाइन से जोड़ना है। यह एक एग्जीबिशन के साथ-साथ रिटेल प्लेटफॉर्म भी है, जहां प्रदर्शित उत्पाद खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here