आयुक्त की अगुवाई में निगम आयोजित करेगा सफाई सेवा मैराथन

0
111
Under the leadership of the Commissioner, the Corporation will organize a sanitation service marathon.
Under the leadership of the Commissioner, the Corporation will organize a sanitation service marathon.

जयपुर। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा की पहल पर आगामी शनिवार (18 अप्रैल) को अब तक का सबसे बड़ा स्वच्छता का महाभियान ‘‘सफाई सेवा मैराथन-2026’’ का आगाज होगा। जहां आयुक्त सहित नगर निगम की पूरी टीम सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक 13 जोन के 150 वार्डो में फील्ड पर होगी। आयुक्त ने बुधवार को इस अभियान की कार्ययोजना के संबंध में सभी जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, अधिषाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, सीएसआई की बैठक ली।

आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस अवसर पर माॅटिवेट भी किया। सभी सीएसआई ने हाथ उठाकर इस अभियान को सफल बनाने के लिये प्रण भी लिया। शनिवार को प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक “सफाई सेवा मैराथन” का आयोजन किया जायेगा। जिसके तहत शहर के कोने-कोने में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान में हर अधिकारी और कर्मचारी एक ही लक्ष्य के साथ कार्य करेगा “स्वच्छ जयपुर, सुंदर जयपुर”।

इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि सफाई सेवा मैराथन-2026 में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले सीएसआई को प्रोत्साहन राषि प्रदान कर सम्मानित भी किया जायेगा।
सीएसआर के तहत राजस्थान सोलर एसोसिएषन द्वारा यह प्रोत्साहन राषि दी जा रही है। प्रथम स्थान पर आने वाले सीएसआई को प्रोत्साहन राषि 21 हजार रूपये इसके साथ ही उस सीएसआई की टीम के अन्य एसआई को 11 हजार रूपये प्रत्येक जमादार को 11 सौ रूपये मिलेगे।

इसी प्रकार दूसरे स्थान पर आने वाले सीएसआई को 11 हजार रूपये तथा उसकी टीम के एसआई को 51 सौ रूपये एवं प्रत्येक जमादार को 11 सौ रूपये मिलेगा। इसी प्रकार तृतीय स्थान पर आने वाले सीएसआई को 51 सौ रूपये उस सीएसआई की टीम के अन्य एसआई को 21 सौ रूपये एवं प्रत्येक जमादार को 11 सौ रूपये मिलेगा।

आयुक्त ने बताया कि इस विषेष सफाई अभियान के जरिये नगर निगम की पूरी टीम जयपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम उठाने जा रही है।

इस संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में आयुक्त ओम कसेरा ने विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन का रूप लेगा, जिसमें आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

आयुक्त ने विश्वास जताया कि निगम की यह पहल न केवल शहर की सफाई व्यवस्था को नई दिशा देगी, बल्कि “स्वच्छ जयपुर” के सपने को साकार करने में भी मील का पत्थर साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here