अवैध शराब के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

0
53

जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध देशी शराब के 53 पव्वे बरामद किए हैं ।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि अवैध शराब की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त (सदर) धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था । थानाधिकारी माधोसिंह के नेतृत्व में टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार को धर दबोचा । तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देशी शराब ‘घूमर’ के 53 पव्वे बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है ।

गिरफ्तार आरोपी राजकुमार (29) पुत्र कालूराम, निवासी छीपाबड़ौद (जिला बारां) का रहने वाला है । पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक शातिर अपराधी है और उसके विरुद्ध बारां के छीपाबड़ौद थाने में आर्म्स एक्ट और आरपीजीओ के तहत पूर्व में 6 मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी माधोसिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, रामनिवास, और कांस्टेबल सतवीर व श्रवण कुमार की मुख्य भूमिका रही । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here