एंटी वेनम’: पुलिस ने एमडीएमए 4.10 ग्राम ड्रग्स के साथ नशा कारोबारी गिरफ्तार

0
61
Police Arrest Drug Dealer with 4.10 Grams of MDMA
Police Arrest Drug Dealer with 4.10 Grams of MDMA

जयपुर। जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन एंटी वेनम’ केऑपरेशन तहत मौखमपुरा थाना पुलिस ने बिचून क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक नशा कारोबारी को अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि मौखमपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि बिचून से धोलियों की ढाणी रोड पर एक युवक बाइक पर ड्रग्स बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां बाइक के साथ खड़ा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे जाप्ते की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया । तलाशी लेने पर आरोपी राजवीर उर्फ चिन्टू (19) निवासी बिचून की जेब से एक आईफोन और प्लास्टिक की थैली में 4.10 ग्राम सफेद-भूरे रंग का एमडीएमए ड्रग्स पाउडर बरामद हुआ।

पूछताछ में सामने आया कि वह यह मादक पदार्थ सुनील निवासी धोलियों की ढाणी से लेकर आया था । पुलिस ने आरोपी ने आरोपित से ड्रग्स के साथ वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश कुमार, सउनि छाजूराम, कांस्टेबल सुरेश और कमल शामिल थे । विशेष रूप से कांस्टेबल गजानन्द, गोकलेन्द्र और रामजीलाल की भूमिका सराहनीय रही । पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई चेन को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here