मिशन जागृति: जयपुर दक्षिण में पुलिस ने किया 47 आरोपितों को गिरफ्तार

0
60

जयपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मिशन जागृति’ के तहत जयपुर दक्षिण पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के दौरान मादक पदार्थों सहित नकदी और वाहन भी बरामद किए गए।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान में मानसरोवर, सोडाला और अशोक नगर सर्किल क्षेत्रों में एक साथ सघन कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट में 13 प्रकरण दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि आबकारी अधिनियम में 6 और अन्य मामलों में 8 आरोपियों को पकड़ा गया। इसके अलावा विभिन्न धाराओं में कुल 20 गिरफ्तारी की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 490.69 ग्राम स्मैक, 456 ग्राम गांजा और 14 चरस बरामद की। साथ ही 2 लाख 9 हजार रुपए नकद, एक कार और छह मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। अभियान में ड्रोन टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से कच्ची बस्तियों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके मोबाइल की जांच और विस्तृत पूछताछ की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य नशे के कारोबार पर रोक लगाना, ड्रग्स की सप्लाई चेन को तोड़ना और वांछित अपराधियों की धरपकड़ करना है। साथ ही जागरूकता अभियान, निरीक्षण और पुनर्वास जैसे प्रयास भी इसके तहत किए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 9530424984 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here