जयपुर। श्री प्रेमभाया मंडल समिति द्वारा मन्दिर श्री प्रेमभाया सरकार के चतुर्थ पाटोत्सव एवं 116वीं युगल जयंती के पावन उपलक्ष में भव्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह ध्वज यात्रा 19 अप्रैल, रविवार को सायं 6 बजे युगल कुटीर, जयलाल मुंशी का रास्ता, चांदपोल बाजार से रवाना होगी। जिसमें सैकड़ों भक्त ध्वज यात्रा में शामिल होगें।
समिति के संरक्षक विजय किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ध्वज यात्रा जयलाल मुंशी का रास्ता, चांदपोल बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट, रामबाग चौराहा, लक्ष्मी मंदिर चौराहा, गोपालपुर चौराहा, दुर्गापुरा चौराहा, सांगानेर, वाटिका चौराहा एवं बिलवा होते हुए चंदलाई स्थित मन्दिर श्री प्रेमभाया सरकार हरियुगल विहार पहुंचेगी, जहां प्रातः 5 बजे यात्रा का समापन होगा।
समिति के अध्यक्ष दुर्गा चौधरी ने बताया कि 22 अप्रैल, बुधवार को युगल जयंती एवं पाटोत्सव के अवसर पर प्रातः अभिजीत मुहूर्त में श्री प्रेमभाया सरकार, गणेश जी महाराज, हनुमान जी एवं शिव पंचायत का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात सायं 5 से रात्रि 9 बजे तक भव्य भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा।




















