बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम:दीवार तोड़ घुसे बदमाश

0
49
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house
Jewelery stolen along with cash worth lakhs of rupees from an abandoned house

जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस जयपुर क्षेत्र में स्थित बैंक में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश नाकाम हो गई। बदमाश दीवार में सेंध लगाकर बैंक के अंदर घुसे और तिजोरी कक्ष तक पहुंच गए, लेकिन सेफ नहीं तोड़ सके। असफल होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार जगतपुरा निवासी जय कुमार मीणा (41), जो दांतली स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सीनियर मैनेजर हैं, ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम बैंक बंद कर सभी कर्मचारी चले गए थे। देर रात बदमाशों ने बैंक को निशाना बनाया।

बदमाशों ने बैंक के सर्वर रूम की पिछली दीवार में करीब 2×2 फीट का छेद कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद तिजोरी कक्ष का लॉक तोड़कर गोल्ड सेफ और डॉक्यूमेंट सेफ को खोलने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद वे सफल नहीं हो सके।

अगले दिन शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे बैंक खोलने पर घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदमाशों ने वारदात से पहले बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के वायर काट दिए थे, जिससे रिकॉर्डिंग बंद हो गई। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here