आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाता एक सटोरिया गिरफ्तार

0
50

जयपुर। रामगंज थाना पुलिस जयपुर ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, रजिस्टर व नकदी सहित सट्टे से जुड़ा सामान बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) राशि डोगरा ने बताया कि जिले में जुआ-सट्टा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि रामगंज इलाके के भिस्तियों का मोहल्ला स्थित एक मकान में आईपीएल के सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तोपखाना हुजूरी क्षेत्र में एक कमरे में दबिश दी, जहां आरोपी शकील अहमद (54) को सट्टा लगाते गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से जालूपुरा का निवासी है और वर्तमान में रामगंज में किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ज़ूम ऐप के जरिए ग्राहकों से सट्टा ले रहा था और मौके से पुलिस ने आरोपित के पास से 4 मोबाइल फोन (जिन पर मैच व सट्टे के भाव चल रहे थे),1 डेल लैपटॉप (चार्जर सहित),वाई-फाई राउटर (एयरटेल),हिसाब-किताब के रजिस्टर और 5500 रुपए नकद सट्टा राशि भी की गई है।

इस कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुभाष चंद्र, उपनिरीक्षक साबिर, मोहम्मद इस्लाम व रामलाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क व अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here