सदगुरु टेऊँराम चौथ पर्व पर हुआ ब्रह्मदर्शनी पाठ

0
46
Brahmadarshini recitation took place on the occasion of Sadhguru Teun Ram Chauth festival.
Brahmadarshini recitation took place on the occasion of Sadhguru Teun Ram Chauth festival.

जयपुर। श्री अमरापुर स्थान में बुधवार को आचार्य श्री सदगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का मासिक जन्मोत्सव ‘चौथ पर्व’ श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। सुबह मंगला दर्शन से शुरू हुए कार्यक्रम देर रात तक चले और दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।

सायंकाल महिला मंडल ने चालीसा पाठ किया, जबकि संत-महात्माओं ने संगीतमय ‘ब्रह्मदर्शनी’ पाठ प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। स्वामी मोहन प्रकाश जी महाराज ने बताया कि ‘प्रेम प्रकाश’ ग्रंथ का ‘ब्रह्मदर्शनी’ भाग आत्मिक शांति प्रदान करता है और इसकी वाणी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में संतों द्वारा भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक वाणी का गायन किया गया। सायं आरती के बाद 56 व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया और प्रसाद वितरित हुआ। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं के लिए छाछ, शर्बत सहित शीतल पेय और भोजन की व्यवस्था की गई। जयपुर सहित विभिन्न जिलों और गुजरात से भी श्रद्धालु पहुंचे। पूरे दिन परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here