शातिर स्कूटी चोर गैंग का पर्दाफाश: चार चोरी की स्कूटी सहित दो बदमाश गिरफ्तार

0
36
Cunning Scooty-Theft Gang Busted
Cunning Scooty-Theft Gang Busted

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन (स्कूटी) चोरी करने वाली एक शातिर स्कूटी चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के मुख्य सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार स्कूटी बरामद की हैं। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि मानसरोवर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन (स्कूटी) चोरी करने वाली एक शातिर स्कूटी चोर गैंग के शातिर बदमाश लक्की गुलराजानी (20) और विश्वजीत बर्मन उर्फ बाबू (27) को गिरफ्तार किया गया है और दोनो ही मानसरोवर इलाके के रहने वाले है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई चार स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने मानसरोवर इलाके में चोरी की कई अन्य वारदातों को अंजाम देना भी कबूल किया है। पुलिस अब इन बदमाशों से उनके पूरे नेटवर्क और चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाने के तरीकों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी लखन सिंह खटाना के साथ सहायक उप निरीक्षक जयसिंह, साइबर सेल के हेड कांस्टेबल लोकेश और कांस्टेबल रामलाल व विनोद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here