सफाई सेवा मैराथन 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मी सम्मानित

0
61
Sanitation Workers Who Performed Outstandingly in the 2026 Sanitation Service Marathon Honored
Sanitation Workers Who Performed Outstandingly in the 2026 Sanitation Service Marathon Honored

जयपुर। जयपुर में आयोजित ‘सफाई सेवा मैराथन 2026’ के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वच्छता सिपाहियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने कहा कि ऐसे अभियान देशभर में चलाए जाने चाहिए।

जयपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसे अन्य शहर भी अपनाकर इसे जन आंदोलन बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का प्रयास नहीं, बल्कि इसे जीवनशैली के रूप में अपनाना जरूरी है।

सीएसआई श्रेणी में मानसरोवर जोन के ताराचंद जांगिड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुरलीपुरा जोन की नीलम शर्मा द्वितीय और झालाना जोन के प्रेम सिंह देवड़ा तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर राजस्थान सोलर एसोसिएशन के सीईओ नितिन अग्रवाल के तत्वावधान में विजेताओं को सीएसआर के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। नगर निगम आयुक्त ने अभियान की सफलता के लिए सभी सफाई कर्मियों और मीडियाकर्मियों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और सकारात्मक सहयोग से ही यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले सका है। उन्होंने आगे भी इसी समर्पण के साथ स्वच्छता कार्य जारी रखने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here