तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव का घट यात्रा के बाद ध्वजारोहण से हुआ भव्य आगाज

0
58

जयपुर। काशीपुरा के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विनीत धाम प्रणेता विद्या वारिधी पट्टाचार्य 108 विनीत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में शुक्रवार 24 अप्रैल को तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव का ध्वजारोहण से आगाज हुआ। इससे पूर्व घट यात्रा व श्री जी की पालकी यात्रा निकाली गई। इस मौके पर बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।

अध्यक्ष बाबू लाल गोधा एवं मंत्री विनोद गंगवाल ने बताया कि पट्टाचार्य श्री ससंघ के सानिध्य तथा विधानाचार्य पं. विमल कुमार जैन बनेठा के निर्देशन में शुक्रवार 24 अप्रैल से रविवार 26 अप्रैल तक आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में शुक्रवार को प्रातः जिन दर्शन, आचार्य भक्ति के बाद घट यात्रा एवं श्री जी की पालकी शोभायात्रा निकाली गई ।

महिलाएं भजन गाते हुए सिर पर मंगल कलश लेकर शामिल हुई। पालकी में श्री जी को लेकर इन्द्र गण शामिल हुए। विभिन्न मार्गो से होकर पालकी यात्रा समारोह स्थल पर पहुची। जहां श्री जी को मंच पर विराजमान करने के बाद समाज श्रेष्ठी मनोरमा देवी, सुनील – रितू, नगर निगम हैरिटेज के चैयरमैन पारस-पूजा, रक्षिता, कैंडी, प्रिंस पाटनी काशीपुरा वाले मोहनबाडी ने जयकारों के ध्वजारोहण कर तीन दिवसीय महामहोत्सव का शुभारंभ किया । इस मौके पर राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस मौके पर आचार्य विनीत सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि 13 वर्ष उपरांत मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है। अत: ‘आये को छोडिये नहीं गए को पछताए नहीं’ । तीन दिन की वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में तन मन और धन का उपयोग करके अपने जीवन को यादगार बनालो। उन्होंने कहा कि पुण्य ही मोक्ष का निमित्त बनता है।

प्रचार-प्रसार संयोजक दीपक गोधा व अमन जैन कोटखावदा ने बताया कि आयोजन में शांति देवी,धर्म चन्द, रितेश – रिंकू वैद कोटखावदा वाले भोजन पुण्यार्जक रहे, वही जय कुमार, सुनील, विनय, शिखर चन्द, नवीन गंगवाल चकवाडा वालों ने दीप प्रज्जवलन किया । हरक चन्द – लाड देवी, सुशील, डॉ सतीश जैन वैद कोटखावदा वाले मुख्य अतिथि थे। महोत्सव में समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here