ओवरस्पीड कार का कहर: तीन वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

0
66

जयपुर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर ओवरस्पीड कार ने सड़क पर कहर बरपाते हुए तीन कारों को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार एक वाहन को करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना दोपहर करीब 2:45 बजे वैशाली नगर थाने से कुछ दूरी पर हुई। तेज गति से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार को अपने साथ करीब 15 फीट तक घसीट लिया। इसके बाद अनियंत्रित वाहन ने दो अन्य कारों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here