ऑपरेशन एंटी वेनम: छह लाख का डोडा-चूरा सहित तस्कर गिरफ्तार

0
55
Operation Anti-Venom: Smuggler Arrested with Doda-Chura Worth ₹6 Lakhs
Operation Anti-Venom: Smuggler Arrested with Doda-Chura Worth ₹6 Lakhs

जयपुर। जयपुर ग्रामीण पुलिस के ऑपरेशन एंटी वेनम अभियान के तहत दूदू थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध डोडा-छिलका बरामद किया है।

जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद ने बताया कि रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशानुसार 1 से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा के सुपरवीजन और थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध स्कूटी को रुकवाया।

तलाशी लेने पर स्कूटी पर रखे दो प्लास्टिक कट्टों में अवैध डोडा-छिलका मिला। वजन करने पर इसकी मात्रा 40 किलो 550 ग्राम पाई गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी रामवतार (30) निवासी बाना की ढाणी धांधोली (दूदू) को गिरफ्तार कर स्कूटी जब्त कर ली है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है, साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि खेप कहां से लाई गई और किसे सप्लाई की जानी थी।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी मुकेश कुमार, एएसआई बाबूलाल, कांस्टेबल सांवरमल, प्रकाश और महेश की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here