पेटीएम ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर नियामकीय कार्रवाई का कंपनी पर कोई वित्तीय, व्यावसायिक या परिचालन प्रभाव नहीं पड़ा है और इसकी सभी सेवाएं बिना किसी रुकावट के चल रही हैं।
पेटीएम ऐप और इसकी सभी सेवाएं, जिनमें पेटीएम यूपीआई, पेटीएम गोल्ड और इसकी सहायक एवं संबद्ध कंपनियों द्वारा दी जाने वाली सेवाएं जैसे पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स, पेटीएम कार्ड मशीन्स, पेटीएम पेमेंट गेटवे आदि शामिल हैं, सामान्य रूप से काम कर रही हैं।
कंपनी ने यह भी कहा कि उसका पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक संबंध या एक्सपोजर नहीं है और उसकी कोई भी सेवा इससे जुड़ी नहीं है।
पेटीएम ने कहा, “जैसा पहले बताया गया है, पेटीएम और इसकी सेवाएं बिना किसी रुकावट के संचालित हो रही हैं और आगे भी जारी रहेंगी। इसमें पेटीएम ऐप, पेटीएम यूपीआई, पेटीएम गोल्ड और अन्य सेवाएं जैसे पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स, पेटीएम कार्ड मशीन्स, पेटीएम ट्रैवल, पेटीएम पेमेंट गेटवे और पेटीएम मनी शामिल हैं।”
एक नियामकीय फाइलिंग में पेटीएम ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक स्वतंत्र रूप से संचालित होता है और इसमें पेटीएम के बोर्ड या प्रबंधन की कोई भूमिका नहीं है। कंपनी ने 31 मार्च 2024 को इसमें अपने निवेश को पहले ही राइट ऑफ कर दिया था और इसका कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ा।



















