भगवान महावीर का ज्ञान कल्याणक आज :जैन मंदिरों में होगें विशेष धार्मिक आयोजन

0
32
Today is the auspicious occasion of Lord Mahavir's enlightenment.
Today is the auspicious occasion of Lord Mahavir's enlightenment.

जयपुर। जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान कल्याणक रविवार को भक्ति भाव से मनाया जाएगा। अभादिजैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किये जायेंगे।

अभादिजैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन’ कोटखावदा’ ने बताया कि मंदिरों में प्रातः अभिषेक, शांतिधारा के बाद भगवान महावीर स्वामी की पूजा अर्चना की जाएगी। पूजा के दौरान ज्ञान कल्याणक श्लोक का उच्चारण करते हुए अर्घ्य चढाया जायेगा । महाआरती के बाद समापन होगा।

जैन के मुताबिक आगरा रोड पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी, मोती सिंह भोमियो का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर चौबीस महाराज, गोपाल जी का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर कालाडेरा (महावीर स्वामी), सांगानेर चित्रकूट कालोनी के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, सांगानेर के संघीजी दिगम्बर जैन मंदिर एवं तारों की कूट पर सूर्य नगर स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here