जयपुर। देश- विदेश में पिछले 20 दिन से आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव का समापन समारोह रविवार 26 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेटर (आरआईसी) झालाना डूंगरी में प्रात 10 बजे आयोजित होगा। इस समारोह में पूरे प्रदेश की अलग-अलग विधाओं में काम करने वाली समाज की प्रतिभाओं को ब्राह्मण रत्न के अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर सांसद मंजू शर्मा,विशेष अतिथि विधायक बालमुकुंदाचार्य ,विधायक प्रशांत शर्मा, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा उपस्थित होगे। समारोह की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा करेंगे।
दिनेश शर्मा ने बताया कि इस बार भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत पूरे प्रदेश में जिला एवं तहसील स्तर तक भव्य आयोजन किए गए साथ ही जयपुर से भगवान परशुरा जी की मूर्ति ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई। और मई माह में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।



















