जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर के बैनर तले भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा जलेबी चौक से निकाली गई। इस दौरान आसपास का क्षेत्र भगवान परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
महानगर अध्यक्ष मोहन प्रकाश शर्मा ने बताया कि यात्रा को राम रतन देवाचार्य महाराज व विधायक बालमुकुंद आर्य महाराज ने मुख्य रथ की पूजा अर्चना कर रवाना किया। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट ज्योति शर्मा के नेतृत्व में 1100 महिलाएं एक ही गणवेश मे परशुराम पताका हाथ मे लिये चल रही थी। यात्रा संयोजक हनुमान शर्मा व महामंत्री शिवकुमार ने बताया कि यात्रा जलेबी चौक से विशाल लवाजमे और विभिन्न बैण्डो की मधुर स्वर लहरियों के साथ रवाना होकर जयपुर के प्रमुख मार्गो से होती हुई छोटी चैपड़ पर महिला प्रकोष्ठ की ओर से महा आरती सम्पन्न हुई।
इस दौरान मुख्य अतिथि उप मुख्य मंत्री दिया कुमारी , सांसद मंजू शर्मा ,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ,बृजकिशोर शर्मा ब्राहमण महासभा के मुख्य संरक्षक एसडी शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम जैमिनी कविता मिश्रा ,स्नेहलता शर्मा तुलसी शर्मा के अलावा महानगर के पदधिकारी युवा अध्यक्ष करण शर्मा ,सुभाष शर्मा, केदार शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा,रवि गोस्वामी प्रदेश पदधिकारि व महानगर पदाधिकारी ईकाई अध्यक्ष सहित समस्त महिला पदाधिकारी मौजुद रहे ।



















