भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरे में जयपुर में होगा भव्य स्वागत

0
61
BJP National President Nitin Naveen will receive a grand welcome in Jaipur during his visit.
BJP National President Nitin Naveen will receive a grand welcome in Jaipur during his visit.

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सोमवार को राजस्थान दौरे पर है। नितिन नवीन अपने दौरे के दौरान वे पहले टोंक जाएंगे, इसके बाद जयपुर पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

इस दौरे को लेकर प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला राजस्थान आगमन है, जो पार्टी के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि जयपुर में उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। दीया कुमारी ने बताया कि इस दौरान नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here