सेवा में समर्पित पंच दिवसीय जन्मोत्सव :निराश्रय बच्चों को वितरित किए उपहार

0
46
A Five-Day Birth Anniversary Celebration Dedicated to Service
A Five-Day Birth Anniversary Celebration Dedicated to Service

जयपुर। आस्था का पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान में प्रेम प्रकाश मंडल के चतुर्थ पीठाधीश्वर सद्गुरु स्वामी टेऊंराम महाराज के उतराधिकारी मर्यादामूर्ति सतगुरु स्वामी हरिदास राम महाराज का पंच दिवसीय जन्मोत्सव सेवा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। पंच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत

निराश्रित बच्चों को संत- महात्माओं ने की ओर से विभिन्न उपहार भेंट दिए जा रहें है। स्वामी हरिदास राम महाराज के जन्मोत्सव के तृतीय दिवस पर निर्माण नगर स्थित आश्रम केयर होम अनाथालय में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संत महात्माओं ने निराश्रित बच्चों को फल, जूस, मिष्ठान, बिस्कुट के पैकेट तथा अध्ययन सामग्री जैसे पेंसिल, ड्राइंग बॉक्स आदि उपहार स्वरूप प्रदान किए। लगभग दो घंटे तक संतों ने बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उन्हें स्नेह और अपनत्व का अनुभव कराया। इस दौरान बच्चों ने भी संत महात्माओं के साथ भक्ति भाव से भजन प्रस्तुत किए।

भक्ति और सेवा मंडल का मुख्य उद्देश्य

इस अवसर पर स्वामी मोहन प्रकाश महाराज ने बताया कि “सेवा परमो धर्म” आचार्य सदगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज की प्रमुख शिक्षा है और यही मंडल का मूल उद्देश्य भी है। उन्होंने बताया कि श्री अमरापुर स्थान के बाहर अन्न-भोजन प्रसादम तथा एस.एम.एस. अस्पताल के बाहर नियमित रूप से जल, नमकीन चावल पुलाव, वितरण की सेवा निरंतर संचालित की जा रही है। जन्मोत्सव पर छाछ का वितरण भी किया जा रहा है।

स्वामी मोहन प्रकाश महाराज ने कहा कि ऐसे महान संत युगपुरुष सदगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज की अमूल्य शिक्षाओं को हिन्दी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी भी उनसे प्रेरणा मिल सके। उनके द्वारा रचित आध्यात्मिक वाणी दोहे पद छंद भजन कवित में सामाजिक समरता एवं विश्व बंधुत्व संदेश का विद्यमान है । गुरुवार 30 अप्रैल को शाम 5 से 7 बजे तक संकीर्तन मण्डली के सानिध्य में भजन- संकीर्तन किया जाएगा।

मर्यादामूर्ति स्वामी हरिदासराम महाराज के 97 वें जन्मोत्सव पर सुबह 7 से 11 बजे तक संतो का सत्संग, ग्रन्थ, गीता के भोग साहब, भगवान श्री सत्यनारायण कथा, दीप प्रज्वलन, बधाई गीत महाप्रसादी भोग अर्पित किया जाएगा। जिसके तत्पश्चात आम भंडारा प्रसादी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रकार भक्ति भाव के साथ स्वामी हरिदास राम महाराज का जन्मोत्सव का समापन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here