बस में गांजा तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार

0
56
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (क्राइम ब्रांच सीएसटी) ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 130 ग्राम गांजा और परिवहन में प्रयुक्त एक सवारी बस को जब्त किया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि सीएसटी टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ खुफिया जानकारी जुटाई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी बस के जरिए भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर सीएसटी और ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक सवारी बस को रोका।

जहां तलाशी के दौरान बस में बैठे दो संदिग्धों के पास से 6.130 किलोग्राम गांजा बरामद कर शाबू बर्मन निवासी कालपानी, जिला कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) हाल निवासी झालाना कच्ची बस्ती जयपुर और हरीश भाई चमन भाई रावल निवासी मेहसाणा गुजरात गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और गांजे के स्रोत के बारे में जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here