अवैध हुक्का बार पर पुलिस का शिकंजा: दो स्थानों पर छापेमारी कर किए हुक्के-फ्लेवर जब्त

0
43
Hookah bar was running under the guise of a cafe
Hookah bar was running under the guise of a cafe

जयपुर। शहर में चल रहे अवैध हुक्का बारों के खिलाफ जयपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) के निर्देशन में डीएसटी टीम और महेश नगर व अशोक नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो स्थानों पर छापेमारी कर हुक्का बार संचालकों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित स्वेज फार्म के टेडी क्लब में छापा मारकर 7 हुक्के, 41 पाइप, 6 चिलम एवं भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर जब्त किया गया। मौके से हुक्का पिलाने वाले मैनेजर इमरान खान को गिरफ्तार कर कोटपा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं वहां हुक्का पी रहे 3 युवकों पर कोटपा एक्ट 2003 की धारा 4(क) व 21(क) के तहत 600-600 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

इसी प्रकार अशोक नगर थाना क्षेत्र में अरेलिया कैफे एंड लाउंज में कार्रवाई करते हुए 2 हुक्के, 7 पाइप, 2 चिलम एवं हुक्का फ्लेवर जब्त किया गया। यहां हुक्का परोसने वाली कैफे संचालिका को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भी कोटपा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कैफे में मौजूद 3 युवकों पर भी 600-600 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here