जयपुर से हुई अनूठी :पहल ‘इवेंट मैनेजर्स डे’ देगा वैश्विक शांति का संदेश देगा ‘ग्लोबल पीस थ्रू इवेंट्स’

0
118
'Event Managers Day' to Convey the Message of Global Peace: 'Global Peace Through Events'
'Event Managers Day' to Convey the Message of Global Peace: 'Global Peace Through Events'

जयपुर। वर्तमान समय में विश्वभर में बढ़ती हिंसा, संघर्ष और युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच इवेंट इंडस्ट्री ने इवेंट मैनेजर्स डे के तहत एक सकारात्मक पहल के साथ इस वर्ष की थीम “ग्लोबल पीस थ्रू इवेंट्स” निर्धारित की है। इवेंट मैनेजर्स डे के ग्लोबल ग्लोबल कन्वीनर, अरशद हुसैन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कला, संस्कृति और आयोजनों के माध्यम से पूरी दुनिया में शांति, सौहार्द और प्रेम का संदेश फैलाना है।दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी अशांति के माहौल को देखते हुए, वैश्विक स्तर पर इवेंट मैनेजर्स और कलाकार एकजुट होकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इस अनूठे प्रयास के तहत विभिन्न देशों में रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज को एकजुट करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का लक्ष्य रखा गया है।

जयपुर से शुरू हुए ‘इवेंट मैनेजर्स डे’ भारत के अलावा 60 से अधिक देशों में मनाया जाता है। इस साल यह अभियान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस अवसर पर फोरम प्रेजिडेंट, हितेंद्र शर्मा; जर्नल सेक्रेटरी, भुवनेश अग्रवाल; आशीश चतुर्वेदी; मिस राजस्थान के योगेश मिश्रा, अक्षत पुरोहित, यश महेश्वरी, सुरेश कुमावत और अभिनीत शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन भी किया और इस पहल की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here