अवैध पिस्टल के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

0
150

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (क्राइम ब्रांच सीएसटी) और कानोता थाना पुलिस ने ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त अपराध संजीव नैन ने बताया कि पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और विशेष पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशन्स) ओमप्रकाश के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। सीएसटी की टीम ने खुफिया जानकारी विकसित कर अवैध हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क के अपराधियों को चिन्हित किया था। इसी क्रम में कानोता थाना पुलिस के साथ मिलकर जयन्ती नगर कचरा फैक्ट्री की दीवार के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति की जांच की गई।

तलाशी के दौरान संदिग्ध साहिल उर्फ सोना उर्फ सोयब (19) के पास अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी साहिल, विजय नगर विस्तार (आगरा रोड, कानोता) का निवासी है। पुलिस आरोपित से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here