जयपुर। म्हारी झोपड़ी पधारो श्याम का 37वां दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं भक्ति संध्या का आयोजन इंद्रा बाजार के बाबा हरिश्चंद्र मार्ग स्थित कानजी पुरोहित की गली में बाबा श्याम का मनमोहक दरबार सजाया।
श्याम प्रभु का मनमोहक दरबार सजाकर फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया इस अवसर पर पावन आशीर्वाद स्वरूप परम श्रद्धेय गोपाल दास महाराज महंत काले हनुमान जी मंदिर चांदी की टकसाल एवं बालमुकुंदाचार्य महाराज हाथोज धाम ऊंची पेड़ी मंदिर विधायक हवामहल विधानसभा क्षेत्र अखंड पावन ज्योति को प्रज्जवलित कर भजन संध्या का शुभारंभ हुई।
आयोजक राजकुमार कुमावत राजकुमारी कुमावत ने बताया कि वार्षिक महोत्सव के प्रथम दिन बाबा के छप्पन भोग की झांकी सजाकर ठंडी तासीर वाली व्यंजनों का भोग लगाया। भजन गायकों ने देर रात तक पुष्प और इत्र वर्षा के बीच श्याम प्रभु का गुणगान किया। भावपूर्ण भजनों की स्वर लहरियों पर श्रोता भक्ति की सरिता में डुबकी लगाते रहे।
मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे…,
मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ बालमा…
श्रद्धालुओं ने श्याम प्रभु के दरबार में प्रज्जवलित अखंड ज्योत में श्रद्धा की आहुति देकर लखदातार के समक्ष हाजिरी दी। रात भर भक्तों के द्वारा दरबार में इत्र वर्षा पुष्प वर्षा होती रही। आयोजन में पधारी श्याम सेवी संस्थाओं का संस्था परिवार की ओर से बाबा श्याम का दुपट्टा स्मृति चिन्ह प्रसाद देकर सम्मानित किया
वार्षिक महोत्सव के समापन अवसर पर रविवार को बाबा श्याम का फूल बंगले में दरबार सजाकर भजन संध्या में भजन गायक बाबा श्याम को रिझायेगे । इस मोके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा बाबा श्याम के महाभोग का भोग लगाया जाएगा हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी भंडारा प्रसादी ग्रहण करेंगे।



















