1100 परिंडे लगाने के लक्ष्य के साथ अभियान शुरू

0
107
Campaign launched with the goal of installing 1,100 bird water pots.
Campaign launched with the goal of installing 1,100 bird water pots.

जयपुर। भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लव त्रिलोकानी सामाजिक सेवा संस्थान एवं युवा जागृति संगठन की ओर से विशाल परिंडा अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत 1100 परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत रविवार को जवाहर नगर स्थित विवेकानंद पार्क में 151 परिंडे लगाकर और वितरित कर की गई।

कार्यक्रम संयोजक दौलत त्रिलोकानी ने बताया कि संस्था की ओर से हर वर्ष गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी शहरभर में विभिन्न स्थानों पर 1100 परिंडे लगाए जाएंगे, ताकि पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी तुलसी त्रिलोकानी, गिरधारी कृष्णानी, किशन पूजानी, अजय मूलचंदानी, करन अलवानी, नरेंद्र जोधपुरी, मनोज सेवानी, राजेश टहलानी, दीपक धामेजानी, राजकुमार साध, गणेश राजपाल, शशिकांत शर्मा, गोरधन बिनवानी, रमेश हरपलानी, ओमप्रकाश सैनी, तरुण मोटवानी, राजकुमार खटवानी, हरनाम रुपाणी, प्रदीप जैसवानी, पुरुषोत्तम रामरखयानी, अक्षय रजवानिया, दिलीप भाटिया, प्रदीप बचानी, मुरली चंदानी, लखीराम भंभानी, दौलत चंदानी, होतचंद वाधवानी, मनोज लोकवाणी, महेश खटवानी, राजेश गोपलानी, मुकेश मोतियानी, दीपक धीर, खेमचंद केलवानी, विजय हासानी, पुरुषोत्तम उमरानी, राकेश चतवानी, मुकेश तोतलानी, श्याम कमलानी, धर्मेंद्र पमनानी, मनोज जेसवानी, धर्मेंद्र त्रिलोकानी, नरेंद्र जेठवानी, मनीष सोमानी, प्रकाश समलानी, पदमा हेमनानी, मालवी त्रिलोकानी, मंजू टहलानी, हर्षा सेवानी, अंजना त्रिलोकानी, वर्षा मानवानी, लक्ष्मीजी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here